धन्वंतरि जयंती पर वृहद आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

धन्वंतरि जयंती पर वृहद आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
– डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर खीरी में आयुर्वेद दिवस 2023 की थीम “आयुर्वेदा फ़ॉर वन हेल्थ” की टैग लाइन “हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद” के रूप में मनाई जाएगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंश कुमार के नेतृत्व में अष्टम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर वृहद आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। सम्पूर्ण जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों में धन्वंतरि जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
चिकित्सा शिविर का उदघाटन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर में आयुर्वेदिक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुनीन्द्र प्रताप,डॉ. रुक्मेश मिश्रा, डॉ. रिशु सिंह, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. हरीलाल भार्गव, डॉ. विनोद कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट अंकित कुमार, समीक्षा वर्मा व यूनानी चिकित्सक डॉ. शफीक अहमद सहित योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा, अमित कुमार व शशिकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।






