WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

- नौनिहालों से अभिभावक की भांति व्यवहार करें शिक्षक, सुनिश्चित कराए बीईओ : डीएम

Savdhan India News

मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

– नौनिहालों से अभिभावक की भांति व्यवहार करें शिक्षक, सुनिश्चित कराए बीईओ : डीएम


लखीमपुर-खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में डीएम ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता एवं मिड-डे-मील सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लें और यह सुनिश्चित कराएं कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले। सभी बीईओ पंजीकृत छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ-साथ इस बात को भी सुनिश्चित करें कि सभी छात्र निरन्तर ड्रेस, जूता, मोज़ा व स्वेटर पहन कर विद्यालयों में आयें। परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। यदि कहीं कोई बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसे उनके संज्ञान में लाया जाए। जनपदीय और विकास खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा निरीक्षण के समय आनलाइन पंजिकाओं, छात्रों की उपस्थिति एवं अध्यापकों की उपस्थिति को लेकर डिजीटाइजेशन प्रक्रिया को भी देखा जाये। डीएम ने एसएमसी गठन सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोडिंग, केजीबीवी परिसर में एकेडमिक, छात्रावास निर्माण की प्रगति, डीबीटी मॉडल, स्कूल चलो अभियान, मिशन प्रेरणा, फेज-02 एवं निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन आदि की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीआईओएस डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button