
डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

लखीमपुर-खीरी। बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
डीएम ने बंदी ग्रह में बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों के बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबन्द मिलने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान धौरहरा सीओ पीपी सिंह, कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, डॉ. दीपांकर रावत व डॉ शिवपूजन मौजूद रहे।






