भ्रामक खबर चलाकर कंपनी को बदनाम करने की साजिश
चैनल और पत्रकार के खिलाफ नोटिस भेजनें की तैयारी

भ्रामक खबर चलाने वाले पत्रकार के खिलाफ नोटिस देने का मन बना रहे फैक्ट्री मालिक, अपुष्ट खबरों से उत्पाद को बदनाम करने का मामला
प्रयागराज, अपुष्ट और भ्रामक खबर चला कर दुग्ध उत्पाद बनाने वाली फर्म को बदनाम करने और धन वसूली का एक मामला प्रयागराज जनपद के उतरांव थाना क्षेत्र के खुदायापुर स्थित मिल्क प्रोडक्त बनाने वाली कंपनी का है। जहां उत्पाद का प्रचार करने के नाम पर गलत खबर चलाकर संस्थान को बदनाम करने का मामला वेव मिडिया के माध्यम से हुआ है।

अर्कजा मिल्क प्रोडक्ट के नाम से दूध, दही, और घी आदि बनाने का काम करती है। कंपनी के महाप्रबंधक अंचल सिंह ने बताया की कुछ दिन पहले अपने को पत्रकार बताने वाले लोग उनकी कंपनी मे आये और कहा की यदि आप उन्हे कंपनी की विडिओ और उत्पाद की विडिओ बनाने दें तो वो अपने चैनल के माध्यम से इसका प्रचार करेंगे। उन्होंने कम्पनी की अंदर बाहर विडिओ बनायीं और चले गये। दूसरे दिन एक भ्रामक खबर चलाया की उक्त कम्पनी मे डिटर्जेंट आदि डालकर निर्माण किया जाता है। वीडिओ वायरल होने के बाद कम्पनी और उसके प्रोडक्ट की बदनामी हो रही है।
कम्पनी के निदेश स्वरूप सिंह ने कैमरे पर बताया की जिस खबर के माध्यम से उनकी कम्पनी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, उसे ऐसे समझ लीजिये की अभी कंपनी को खुले सिर्फ 3 महीने हुए और खबरों मे उसे वर्षो से चलाना बताया जा रहा है। यही नही जिस केमिकल का प्रयोग करना खबर मे बताया जा रहा है उसको जानने के लिए उन्हे खुद गूगल पर खोज करना पड़ा। निदेशक ने कहा की जिस तरह से उनकी कंपनी और उत्पाद को बदनाम करने की साजिस की गयी वो निंदनीय है। भ्रामक खबर चलाने वाले बैनर और उक्त पत्रकार के विरुद्ध कानूनी सलाह ली जा रही है। कंपनी का लीगल सेल उन्हे नोटिस भेजनें की तैयारी कर रहा है।





