WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

थाना खीरी में डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश

Savdhan India News

थाना खीरी में डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश


लखीमपुर-खीरी। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। पुलिस, प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी गणेश प्रसाद साहा के संग क्रमशः थाना खीरी और थाना कोतवाली सदर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंच फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
थाना समाधान दिवस में डीएम ने कहा कि राजस्व व पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल एसडीएम, तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान कर सकें। उन्होनें शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित शिकायतों के बाबत स्वयं दूरभाष पर शिकायतकर्ताओं से बात कर उनका सत्यापन किया। इस दौरान सदर में सीओ सिटी संदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button