
डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

लखीमपुर-खीरी। शनिवार को डीएम व एसपी ने कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं कारागार की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। डीएम ने साफ-सफाई के साथ ही सभी बैरकों में सतत निगरानी का भी निर्देश दिया। बंदियों का हालचाल जाना और खाने-पीने के बारे में जानकारी की। जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई रखी जाए। जेल के बैरक, पाकशाला व अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया, प्रभारी जेलर हरिवंश पांडेय, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह चिकित्सक डॉ. दीपांकर रावत मौजूद रहे।






