आपदा से बचाव को हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
पूरे मनोयोग से प्राप्त करें आपदा का प्रशिक्षण : रेनू मिश्रा

आपदा से बचाव को हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
– पूरे मनोयोग से प्राप्त करें आपदा का प्रशिक्षण : रेनू मिश्रा

सावधान इण्डिया न्यूज, लखीमपुर-खीरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में नगर के डीएस कॉलेज में जिले के 457 ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को भूकंप, अग्निकांड, हवाई हमला, अतिवृष्टि, सांप के काटने तथा अन्य आपदाओं से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी गई। आपदा मित्र अंकित कुमार राज ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक एसडीएम रेनू मिश्रा ने प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण को प्राप्त किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पंचायती राज विभाग के 457 ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिवों ने आपदा प्रबंधन के गुर सीखे। शिक्षकों को नाव दुर्घटना, बेमौसमी बारिश, अग्निकांड, हवाई हमला, आंधी-तूफान, अतिवृष्टि, सांप के काटने एवं भूकंप से बचाव को लेकर जानकारी दी गई। बताया गया कि दामिनी ऐप के माध्यम से किस तरह आकाशीय बिजली गिरने से पहले इसकी जानकारी मिल सकती है, इससे जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। मास्टर ट्रेनर ने जानकारी दी कि कैसे आपदा और जोखिम में लोगों की जान बचाई जा सकती है। भूकंप, आगजनी व बाढ से होने वाली जन व धनहानि को कैसे कम कर सकते हैं। आग लगने पर फायर सेफ्टी सिलेंडर कैसे उपयोग करें। घरेलू गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटना को कैसे कम किया जा सकता है। हर एक पहलू पर प्रशिक्षण दिया गया। संवेदनशील विषय की गंभीरता को समझाने का प्रयास किया गया।







