मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 164 जोड़े
एक ही मंडप में गूंजे वैदिक मंत्र एवं मुस्लिम समाज के 15 जोड़ों का पढ़ा गया निकाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 164 जोड़े
– एक ही मंडप में गूंजे वैदिक मंत्र एवं मुस्लिम समाज के 15 जोड़ों का पढ़ा गया निकाह

लखीमपुर-खीरी। समाज कल्याण विभाग की ओर से निघासन तहसील के ग्राम बम्हनपुर के में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 164 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। इसके अतिरिक्त मुस्लिम समाज की 15 कन्याओं का इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह पढ़ा गया। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरूण की अगुवाई में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अफसरो ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित कर सरकार की ओर से दिये जाने वाला आवश्यक सामान भेंट किया।
राज्यमंत्री, पलिया विधायक रोमी साहनी, शशांक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय व जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर आदि ने वर-वधू को शुभाशीष दिय। मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब माँ-बाप की बेटियों के हाथ पीले कर उनको नये जीवन की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाई है। नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सीएम की दूरदर्शिता का परिणाम है। उनकी सोच से ही सामाजिक एकता के साथ सभी एक पंडाल के नीचे शादी के अटूट बंधन में बंध रहे हैं। सीएम सामूहिक विवाह योजना एक अच्छी पहल है, जो गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही। अब गरीब परिवारों की बेटियों की शादी भी धूमधाम से हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दीं। विधायक शशांक वर्मा ने वर-वधू के सुखयम वैवाहिक जीवन के लिए ईश्वर से कामना की। समारोह में हिन्दू, मुस्लिम दोनों समुदाय के वर-वधु शामिल रहे।






