WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पचपेड़ा व पोया पहुंची विकसित भारत संकल्प भारत यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

नोडल की अगुवाई में योजनाओं के रथ ने तय किया लाभार्थियों तक का सफर

Savdhan India News

पचपेड़ा व पोया पहुंची विकसित भारत संकल्प भारत यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

नोडल की अगुवाई में योजनाओं के रथ ने तय किया लाभार्थियों तक का सफर


लखीमपुर-खीरी। विकसित भारत संकल्प लेकर 11वें दिन योजनाओं का रथ नोडल डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्रा की अगुवाई में पलिया ब्लॉक के सुदूरवर्ती जनजातीय गांव पचपेड़ा व पोया पहुंची। अधिकारियों का पूरा फोकस इस बात पर रहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरा जनजातीय समाज संतृप्त हो। आईईसी रथ के पचपेड़ा व पोया गांव पहुंचने पर भारी संख्या में जनजातीय समाज ने जोरदार स्वागत किया।
डीडी कृषि ने कहा कि इस यात्रा का व्यापक लक्ष्य सभी पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवाएं सुलभ कराना है। जिनमें स्वच्छता सुविधाओं, वित्तीय सेवाओं, बिजली कनेक्शन व वंचितों के लिए आवाससहित विभिन्न गुणवत्तापूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके तहत समस्त योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्तियों तक संबंधित लाभों को पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। पीओ यूके सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए उन नागरिकों तक पहुंचना है, जो विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लिए पात्र हैं।

बाक्स-

डीडी कृषि ने बताए श्री अन्न के फायदे

डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्र ने कृषकों को श्री अन्न के उपभोग के फायदे बताते हुए अवगत कराया कि विश्व पटल पर आज श्री अन्न के उपभोग में वृद्धि हो रही है। श्री अन्न में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन व फाइबर होता है, जिसके उपभोग से कई बडी-बडी बीमारियों जैसै शुगर, उच्च रक्त चाप व मोटापा आदि से बचा जा सकता है। कृषकों को श्री अन्न के उपभोग एवं उत्पादन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्री अन्न शरीर को स्वस्थ्य रखने के सबसे सस्ते साधन है इनके सेवन से इंसान तमाम प्रकार की बीमारी से बचा जा सकता है।

पचपेड़ा व पोया में लगा स्वास्थ्य शिविर

रोस्टर के अनुसार पचपेड़ा व पोया गांव में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें एएनएम, सीएचओ व स्थानीय स्तर पर उपलब्ध टैक्निकल स्टाफ द्वारा सिकैल सेल एनीमिया एलीमिनेशन मिशन, गैर संचारी रोग (एनसीडी), क्षय रोग सम्बन्धित स्क्रीनिंग आदि की सलाह दी गई। आयुष्मान कार्ड सत्यापन कार्य सम्पादित किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button