उत्तर प्रदेश
थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
शनिवार को पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं
– शनिवार को पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

(निर्जेश मिश्र)
सावधान इण्डिया न्यूज, पूरनपुर-पीलीभीत। थाना सेहरामऊ (उत्तरी) में थाना समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी समस्याओं को सम्बन्धित हल्का दरोगा के सुपुर्द करते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सम्बन्धित लेखपाल सहित थाना क्षेत्र के तमाम फरियादी मौजूद रहे।







