WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में नाकाम रहे पांच लेखपाल निलंबित

21 दोषी काश्तकारों निलंबित हुआ सट्टा एवं दो प्राविधिक सहायक को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

Savdhan India News

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में नाकाम रहे पांच लेखपाल निलंबित

21 दोषी काश्तकारों निलंबित हुआ सट्टा एवं दो प्राविधिक सहायक को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि


लखीमपुर-खीरी। धान व गन्ने की पराली जलाने की घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। जिसके चलते सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में नाकाम रहने वाले पांच लेखपालों को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो प्राविधिक सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
गन्ने व धान की पराली ना जलाए जाने के संबंध में क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार न किए जाने एवं लापरवाही बरतने के मामले में मोहम्मदी एसडीएम डॉ अवनीश कुमार ने लेखपाल रिशी कुमार और अमित कुमार, सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने लेखपाल वेद प्रकाश सिंह और सुरेश विश्वकर्मा एवं निघासन एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने लेखपाल दिलीप कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने पराली सहित अन्य लापरवाही बरतने के मामले में दो प्राविधिक सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके अलावा डीसीओ वेद प्रकाश सिंह ने अबतक पराली जलाने में दोष पाए जाने वाले 21 काश्तकारों के सट्टे निलंबित कर दिए हैं। मोहम्मदी में एसडीएम डॉ अवनीश ने अपने तहसील क्षेत्र में सेटेलाइट के जरिए प्रकाश में आई तीन घटनाओं पर दोषी काश्तकारों पर 2500-2500 का जुर्माने के साथ 107/116 की कार्यवाही करते हुए सट्टे को निलंबित करने के लिए डीसीओ को पत्राचार किया। एसडीएम निघासन अश्वनी सिंह और लखीमपुर सदर में तहसील प्रशासन ने एक-एक दोषी काश्तकार पर जुर्माना लगाते हुए उनके खिलाफ 107/116 की कार्यवाही करते हुए सट्टे निलंबन के लिए डीसीओ को रिपोर्ट भेजी है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button