गोपास्टमी महोत्सव में हुआ संत सम्मेलन का आयोजन
गोपास्टमी महोत्सव में हुआ संत सम्मेलन का आयोजन

गोपास्टमी महोत्सव में हुआ संत सम्मेलन का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। धर्मादा समिति गौशाला के 15वें गोपाष्टमी महोत्सव के छठवें दिन भारत विकास परिषद एवं रोट्रेक्ट क्लब के आयोजन में संत सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नगर के 40 संतों का तिलक वंदन करते हुए अंगवस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आनन्द त्रिवेदी रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेश शुक्ल ष्संदेशष् ने की। कथावाचक अंजनी शरण महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जो समर्थवान है, उन्हें कम से कम एक गाय का जीवन पर्यन्त पालन एवं सेवा करनी चाहिए। क्योंकि गाय इस लोक में हमें लाभ देती है और परलोक में का भी मार्ग प्रसस्त करती है। चेयरमैन विजय शुक्ला ष्रिंकूष् ने सभी संतजनों का आभार व्यक्त किया।रोट्रेक्ट सचिव सुमित शाह, प्रशान्त मिश्रा, त्रिनेन राजपूत, रविसुत, पवन गुप्ता, मुनीष अवस्थी, पवन प्रजापति, अभिषेक वर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राम सागर वर्मा, सचिव आदर्श दीक्षित, संरक्षक सौरभ दीक्षित, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, परविजय सिंह, पीयूष, पंकज बाजपेई, रामेन्द्र शुक्ला, बीडी वर्मा, अतुल त्रिवेदी, रवि सक्सेना, संजय शुक्ला, विकास मिश्रा, रमाशंकर कटियार, अमित शुक्ला व पिंटू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







