
नदी में देखा गया युवक का शव
क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी सूचना पर पहुंची पुलिस

सुलतानपुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरा के पास नदी में एक युवक का उतराता हुआ देखा गया। शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को निकलवाकर कर अपने कब्जे में ले लिया है। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि शव कहीं बाहर से बहकर आया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।





