आध्यात्मिक
बुधवार को अहमदनगर में हुआ अक्षतों का वितरण
- राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वितरित किए पूजित अक्षत, 22 जनवरी को दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित

बुधवार को अहमदनगर में हुआ अक्षतों का वितरण
– राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वितरित किए पूजित अक्षत, 22 जनवरी को दिवाली मनाने के लिए किया प्रेरित

(रिपोर्ट : पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में अयोध्या से आए श्रीराम मंदिर के पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्रों का वितरण किया।
अक्षत वितरण का कार्यक्रम पलिया विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप की अगुवाई में किया गया। उन्होंने बताया कि पांच सौ वर्ष बाद भगवान श्रीराम जी अयोध्या में विराजमान होंगे। सभी सनातनी रामभक्त भारी से भारी संख्या में 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अवश्य पहुंचें। इसके अलावा सभी से 22 जनवरी को दिवाली मनाने का आग्रह किया गया। इस दौरान पुष्पेंद्र मिश्रा, मोरध्वज मौर्य, विवेक कुमार, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








