बिना वैकल्पिक व्यवस्था बनाये ही तोड़ दिया पुल धूप मे भटकने को मजबूर लोग,
दुवर नदी पर बन रहे पुल को तोड़ने का मामला

बिना वैकल्पिक व्यवस्था बनाये ही तोड़ दिया पुल धूप मे भटकने को मजबूर लोग
दुवर नदी पर पुल निर्माण के लिए बंद हुआ करेटी जाने का रास्ता
कुंडा प्रतापगढ़, तहसील मुख्यालय से करेटी गोतनी मार्ग को बंद कर दिया गया, बिना पूर्व सूचना के पुल बनाने के लिए उक्त सड़क को यातायात के लिए बंद किये जाने के कारण दो दर्जन गाँवो का कुंडा से सीधा सम्पर्क बाधित हो गया। आने जाने वालो को कई किलोमीटर का चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
बताते चलें की इस सड़क से न सिर्फ दर्जनों गांव का सम्पर्क है यही नही करेटी मे गंगा पर बने पुल से पड़ोसी जनपद कौशाम्बी जाने वाले भी इसी मार्ग से आते जाते है। अब सवाल उठता है की अगर किसी भी जगह ओर पुल का निर्माण किया जाता है तो उसके बगल से एक वैकल्पिक रास्ता बनाया जाता है ताकि लोगों को आने जाने मे कोई परेशानी न हो सके लेकिन यहाँ पर मामला अलग नजर आ रहा है, जहां बिना वैकल्पिक अप्रोच मार्ग बनाये ही रास्ता बंद कर दिया गया जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं,

कुंडा के सतीश मिश्रा विधायक ने इस बात पर जिला प्रशाशन का ध्यान आकृष्ट कराया है की बिना विकल्प मार्ग के इस तरह से रास्ता बंद किया जाना जनहित मे उचित नही है, जिलाधिकारी समेत पुल निर्माण मे लगे अधिकारी यहाँ पर तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराये ताकि इस भीषण गर्मी मे लोगों को परेशान न होना पड़े।





