आप द्वारा दिया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है – अभिषेक
अमर प्रभा सामाजिक संस्थान ने रक्तदान के लिए किया जनजागरण

आप द्वारा दिया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है – अभिषेक
अमर प्रभा सामाजिक संस्थान ने विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों से रक्तदान करने की अपील किया
प्रतापगढ़, विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को पुरी दुनिया मे मनाया जाता है। रक्तदान समाजसेवा का सबसे बढ़िया माध्यम है क्यो की आप द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी को, किसी के परिवार को बचाता है। सामाजिक सरोकारों के लिए काम कर रही अमर प्रभा सामाजिक संस्थान ने लोगों से अपील किया है की सभी रक्तदान करने के लिए मन बनाये और अपने अपने क्षेत्र मे आयोजित हो रहे शिविरों मे रक्तदान करने अवश्य जाएँ। रक्तदान सामाजिक सरोकारों और सहयोग का सबसे उत्तम पटल है। संस्थान के निदेशक अभिषेक पांडे ने संस्था से जुड़े लोगों के साथ बैठक करके कहा की संस्था से जुड़े कार्यकर्ता अपने इलाकों मे लोगों के बीच जाकर रक्तदान करने और इससे होने वाले फायदे से लोगों को अवगत कराकर जन जागरण का काम करेंगे। उन्होंने ये भी कहा की रक्तदान के प्रति लोगों मे जो भी भ्रान्ति है उसको दूर करने का काम संस्था के लोग करेंगे ताकि आम लोगों की धारणा रक्तदान के प्रति बदले और लोग रक्तदान कर सके।
अमर प्रभा सामाजिक संस्थान विगत तीन वर्षो से ऐसे कार्यो के प्रति लोगों को सचेत करने के साथ ही जन जागरण का काम कर रही है। इसके साथ ही संस्था गौ संरक्षण और महिला शशक्ति करण के लिए भी काम कर रही है। अभी तक संस्थान द्वारा सैकड़ो गायों का इलाज और दर्जनों महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने का काम सफलता पूर्वक कर चुकी है।

ऐसे संस्थान रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाये है तो आने वाले कल मे निश्चित ही इसके प्रति लोग जागरूक होंगे।







