WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

किसान विरोधी नीतियों से घटा भाजपा का जनाधार : सरदार वी.एम.सिंह

किसान नेता वी.एम. सिंह का पलिया में हुआ भव्य स्वागत

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की निघासन निघासन व पलिया तहसील में निजी दौरे पर आये भारतीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक किसान नेता सरदार वी.एम. सिंह का सिनेमा चौराहे पर स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।निघासन से अलीगंज गोला जाते समय पलिया के सिनेमा चौराहे पर सपा के प्रदेश सचिव गुरप्रीत सिंह जॉर्जी व किसान यूनियन के नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों व गणमान्य नागरिकों ने किसान नेता का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये सम्मान से अभिभूत सरदार वीएम सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे रहते किसी भी किसान का एक रुपया भी मिल मालिक नहीं दबा सकते। किसानों को उनकी उपज पर एमएसपी गारण्टी दिलाकर रहेंगे। उन्होंने इण्डिया गठबंधन के नेताओं को चेतावनी देते हुये कहा कि देश की जनता का अपार समर्थन उन्हें
सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा किसानों के उत्पीड़न व एमएसपी मुद्दे की अनदेखी के कारण मिला है, बेहतर होगा कि किसानों को एमएसपी के मुद्दे पर एकजुट होकर किसानों को उनका हक दिलवाने में सहभागी बनें।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके हाल चाल व समस्याओं पर भी संछिप्त चर्चा करते हुये अपने गंतव्य को रवाना हो गये।
स्वागत समारोह के दौरान सपा जिलाउपाध्यक्ष फुरकान अंसारी,ज़िला सचिव ज़फर अहमद,ज़िला सचिव अताउर्रहमान खान,नगर अध्यक्ष गुरविंदर सिंह वालिया,हरपाल सिंह,जीतेन्द्र हीर,बलजीत सिंह,तरसेम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button