उत्तर प्रदेश
नेपाल देश के धनगढी एसपी से मिले पलिया के भाजपा नेता रवि गुप्ता
समय-समय पर दोनों देशों के नागरिकों के हितार्थ सार्थक प्रयास करते रहते हैं युवा भाजपा नेता

नेपाल देश के धनगढी एसपी से मिले पलिया के भाजपा नेता रवि गुप्ता
– समय-समय पर दोनों देशों के नागरिकों के हितार्थ सार्थक प्रयास करते रहते हैं युवा भाजपा नेता

(निर्जेश मिश्र)
पलियाकलां-खीरी। नगर के युवा भाजता नेता रवि गुप्ता ने मित्र देश नेपाल के धनगढ़ी एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एसपी से कहा कि जिस तरह से नेपाल के हर नागरिक का भारत में सम्मान और सहयोग किया जाता। ठीक उसी तरह से भारतीय नागरिकों, पर्यटकों एवं व्यापारियों का नेपाल में विशेष ध्यान रखा जाए। यदि दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे का सहयोग करते रहेंगे तो हर मुश्किल आसान होती रहेगी। भाजपा नेता ने एसपी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पलिया आने का निमंत्रण भी दिया। बता दें कि रवि गुप्ता बॉर्डर पर रहने वाले दोनों देशों के नागरिकों के हितार्थ समय-समय पर सार्थक प्रयास एवं सराहनीय कार्य करते रहते हैं।







