गोपास्टमी महोत्सव के दौरान लायंस क्लब द्वारा गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण
डाक्टर सुरेश द्वारा किए गए परीक्षण में 106 गौवंशों को पाया गया स्वस्थ

गोपास्टमी महोत्सव के दौरान लायंस क्लब द्वारा गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण

(पंकज शुक्ला)
गोलागोकर्णनाथ-खीरी। धर्मादा समिति गौशाला गोला के 15 वें गोपाष्टमी महोत्सव के पाचवें दिन लायंस क्लब के आयोजन में गौवंशों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। शिविर में पशु चिकित्सालय के डाक्टर सुरेश द्वारा किए गए परीक्षण में 106 गौवंशों को स्वस्थ पाया गया। कुछ बीमार गौवंशों को दवाईयां दी गई तथा गौवंशों के अच्छे स्वस्थ के लिए बताया कि प्रति तीन माह में पेट के कीडों से बचाव हेतु इनके खानपान का विशेष ध्यान रखा जाए। समय-समय पर रोगनाशक टीकाकरण कराया जाए। प्रतिदिन हरा चारा पर्याप्त मात्रा में खिलाया जाए। उन्हें मिनरल मिक्चर दिया जाए तथा गुड़ व राब खिलाई जाए। चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम सिंह कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार लायंस क्लब अध्यक्ष रंजीत सिंह कोषाध्यक्ष नीरज गर्ग, सचिव श्याम राजपूत, अतुल अग्रवाल, डॉक्टर वीरेन्द्र मेहरोत्रा, विनोद गोयल, कपिल पुरवार ललित विश्वास, रवि प्रकाश अग्रवाल, विजय सक्सेना, विमल ,शिव गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।







