पलिया नगर पालिका प्रशासन का तुगलकी फरमान
चाट का पलटा ठेला, विकलांग दुकानदार का हुआ भारी नुकसान

पलिया नगर पालिका प्रशासन का तुगलकी फरमान
– चाट का पलटा ठेला, विकलांग दुकानदार का हुआ भारी नुकसान

(निर्जेश मिश्र)
पलियाकलां-खीरी। नगर पालिका प्रशासन के तुगलकी फरमान से फुटपाथी गरीब विकलांग दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। बता दें कि अतिक्रमण अभियान शुरू करने से पूर्व अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया जाता है। सूचना देने के बाद भी यदि अतिक्रमण न हटाया जाए तो उसे जबरन हटाया जा सकता है। परन्तु पलिया पालिका प्रशासन द्वारा इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गयी और आज सुबह-सुबह ही पालिका प्रशासन ने नगर की स्टेशन रोड पर गोयल मोबाइल के पास लगा विकलांग आशीष का फास्ट फूड का ठेला पलटकर तहस-नहस कर दिया। बता दें इसी रोड पर तमाम फुटपाथी अपनी-अपनी दुकान लगाए हुए हैं, लेकिन पालिका प्रशासन ने किसी भी दुकान को टच नहीं किया। केवल इसी विकलांग का ठेला पलटकर उसका नुकसान किया है। इससे तो यही स्पष्ट होता है कि पालिका प्रशासन ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते इस कार्य को अंजाम दिया है। अब कौन करेगा इस गरीब विकलांग के नुकसान की भरपाई। आखिर पालिका प्रशासान ने विकलांग को ठेला हटाने की क्यों नहीं दी सूचना। जबकि उसके ठेले पर मोबाइल नम्बर भी लिखा हुआ था, जिस पर फोन करके ठेला हटाने की सूचना दी जा सकती थी।






