सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादें
- समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादें
– समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखीमपुर-खीरी। सदर तहसील में डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस में डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवसों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को सदर तहसील सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। आने वाले फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवायी कर उसका समयबद्धता से निस्तारण सुनिश्चित करायें। ताकि फरियादी को अनावश्यक रूप से भाग-दौड़ न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समाधान दिवस में राजस्व की 24, पुलिस की 16, विकास विभाग की 08, नगर निकाय की 05, आपूर्ति विभाग की 03, विद्युत विभाग 05, कृषि विभाग की 07 शिकायतों सहित कुल 68 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 शिकातयों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ सुबोध जायसवाल, सीओ संदीप सिंह व तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।






