WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पराली जलाने वालों का निलंबित होगा सट्टा

- अधीनस्थ अधिकारियों को भी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Savdhan India News

पराली जलाने वालों का निलंबित होगा सट्टा

– अधीनस्थ अधिकारियों को भी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


लखीमपुर-खीरी। पराली जलाने की बढ़ती घटनाओ पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गहरी चिंता जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इसके लिए सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सभी अधिकारियों, उपजिलाधिकारियांे एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीएम ने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों का सट्टा एक माह के लिए निलंबित कर दिया जाए। साथ ही संबंधित काश्तकार से अनुमन्य जुर्माना वसूलने के साथ 107/116 की कार्यवाही की जायेगी। डीएम श्री सिंह ने कहा कि फसल अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए शासन अति गंभीर है। जनपद में फसल अवशेष जलाये जाने की घटनाओं में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के सम्बन्ध में अधिकारियों/कार्मचारियों को सचेत करते हुए निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों सुनिश्चित करें कि एक भी पराली जलाने की घटना घटित न होने पाए। यदि पराली दहन की एक भी घटना घटित होती है तो उत्तरदायी अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पराली दहन की घटनाओं की संबंधित एसडीएम द्वारा सीओ व थानाध्यक्षों के साथ स्वयं स्थल पर जाकर समीक्षा की जाए तथा दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक है कि उत्तरदायी अधिकारी/कर्मचारियों का भी स्पष्टीकरण प्राप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि गन्ने की पराली जलाने की घटनाओं के संदर्भ में जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह को अवगत कराएं। डीसीओ तत्क्रम में दोषी के विरूद्ध सट्टा निरस्तीकरण आदि की नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के जरिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में फसल अवशेष को जलने से रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button