WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

डीएम ने संकल्प यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ की बैठक

- ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर और नगरीय क्षेत्र में वार्डाे के वृहद पर होगा आयोजन

Savdhan India News

डीएम ने संकल्प यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ की बैठक

– ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर और नगरीय क्षेत्र में वार्डाे के वृहद पर होगा आयोजन


लखीमपुर-खीरी। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से आमजन में जागरूकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से 15 नवम्बर से जनजातीय क्षेत्रों में अभियान चल रहा है। 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
डीएम ने कहा कि संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए निकाय व ग्राम पंचायत स्तर पर स्वागत और उत्सव समितियों का गठन कर लें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए सीडीओ अनिल कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह एवं एडीएम संजय कुमार सिंह क्रमशः ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों हेतु सहायक नोडल नामित किये गए हैं। शासन स्तर से कार्यक्रमों की दिन-प्रतिदिन की समीक्षा के लिए अधिकारी नामित किये गये है। जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारी भारत सरकार एवं उप्र शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। संकल्प यात्रा प्रचार-प्रसार के लिए जनपद में भारत सरकार की ओर से 10 प्रचार वाहन भेजे जायेगें। प्रचार वाहनों का आवंटन कर दिया गया है, आईईसी प्रचार वाहनों की सुरक्षा संबंधित थाने की जिम्मेदारी होगी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रचार वाहनों द्वारा पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एएसपी नेपाल सिंह, सभी एसडीएम, बीडीओ व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button