WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइमठगी

सावधान! आप कभी भी हो सकते हैं ठगी का शिकार

व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के‌ जरिए बड़ी तेजी से सक्रिय हो रहा ठगों का गिरोह

Savdhan India News

सावधान! आप कभी भी हो सकते हैं ठगी का शिकार

व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के‌ जरिए बड़ी तेजी से सक्रिय हो रहा ठगों का गिरोह

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)

सावधान इण्डिया न्यूज, मित्रों हम आपको एक नये फ्राॅड के बारे में बताकर आप सबको सतर्क‌ करना चाहते हैं। दरअसल आजकल टेलीग्राम‌ और व्हाट्सऐप के जरिए ठगों ने ठगी करने का एक नया तरीका अपनाया है। वह यह है कि सबसे पहले आपके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आएगा, जिसमें जाॅब के लिए आपको आनलाइन लालायित किया‌ जाएगा। जब आप आनलाइन जाॅब करने के लिए तैयार हो जाएंगे तो आपको एक लिंक प्रेषित किया‌ जाएगा। जिसे ओपन करके उसका स्क्रीनशाॅट‌ उसी व्हाट्सऐप पर आपको भेजना होगा। उसके बाद आपको टेलीग्राम लिंक के साथ एक सेलरी कोड दिया जाएगा। उस सेलरी कोड को आपसे टेलीग्राम पर भेजने को कहा जाएगा। जब आप सेलरी कोड टेलीग्राम पर भेजेंगे तो उधर से आपसे आपका नाम, पेशा, जन्मतिथि और यूपीआई आईडी की मांग की‌ जाएगी। जब आप यह सब उपलब्ध करा देंगे उसके लगभग पांच मिनट के बाद आपके‌ यूपीआई खाते में दो सौ रुपये भेज दिए जाएंगे। अब दो सौ रुपये‌ मिलते ही आपको पैसे कमाने का लालच बढ़ जाएगा। तत्काल आपको टेलीग्राम के माध्यम से एक ग्रुप में ऐड कर दिया जाएगा। उसी ग्रुप के माध्यम से आपको टास्क पूरा करने के‌ लिए लिंक प्राप्त होता रहेगा। साथ ही लालच दिया जाएगा कि छह टास्क पूरे करने पर आपको पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह से पांच टास्क पूरे होने के बाद आपको एक और नया लालच आफर किया‌ जाएगा। जिसमें बताया जाएगा कि समूह तीन ई-कॉमर्स कंपनियों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए एक बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म बनाने के लिए कैरोसेल, शॉपी और लाज़ाडा के साथ सहयोग करता है, और बिक्री की मात्रा और कमीशन अग्रिम भुगतान की गई राशि का 30% से 40% होगा। कार्य “ए” के लिए 1,000 रुपये अग्रिम जमा करें और 30% कमीशन प्राप्त करें यानी 1,300 रुपये वापस। कार्य “बी” के लिए 3,000 रुपये अग्रिम जमा करें और 30% कमीशन प्राप्त करें यानी 3,900 रुपये वापस। कार्य “सी” के लिए 5,000 रुपये अग्रिम जमा करें और 30% कमीशन प्राप्त करें यानी 6,500 रुपये वापस।‌ कार्य “डी” के लिए 7,000 रुपये अग्रिम जमा करें और 30% कमीशन प्राप्त करें यानी 9,100 रुपये वापस। कार्य “ई” के लिए 15,000 रुपये अग्रिम जमा करें और 30% कमीशन प्राप्त करें यानी 19,500 रुपये वापस। कार्य “एफ” के लिए 28,000 रुपये अग्रिम जमा करें और 30% कमीशन प्राप्त करें यानी 36,400 रुपये वापस। कार्य “जी” के लिए 50,000 रुपये अग्रिम जमा करें और 30% कमीशन प्राप्त करें यानी 65,000 रुपये वापस। कार्य “एच” के‌ लिए 80,000 रुपये एडवांस दें और 40% कमीशन पाएं यानी 112,000 रुपये वापस पाएं। उदाहरण के लिए अगर आप 1000 रुपये देते हैं तो आपको 1500 रुपये वापस मिलेंगे। इस तरह का‌ लालच आपको दिया जाएगा और जैसे ही आपने उसके बताए अनुसार पैसे जमा किए कि समझ लीजिए आप ठगे जा चुके हैं। उसके बाद आपको कोई लालच नहीं दिया जाएगा। क्योंकि आपसे जो लेना था वह लिया जा चुका है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब दो सौ रुपये‌ बिना कुछ लिए भेजे जाते हैं तो इसमें ठगी कैसी। हम आपको बताते हैं। मान लीजिए कि दस लोगों के खाते में दो-दो सौ के हिसाब से यदि रुपये भेज भी दिए गये तो मात्र दो हजार रुपये ही हुए। अब यदि दस में से एक ने एक हजार, दूसरे ने तीन हजार, तीसरे ने एक हजार और चौथे व्यक्ति ने पांच हजार रुपये जमा कर दिए तो दस‌ हजार रुपये उन्हें मिल गये। उनके खर्च हुए मात्र दो हजार और प्राप्त‌ हो गये दस हजार और कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो 10, 15, 20 और 50 हजार भी जमा करने‌ को तैयार हो जाते होंगे, क्योंकि पैसे का लालच ही बुरा होता है। इस‌लिए मित्रों सावधान रहें, सुरक्षित रहें और अपनी खून पसीने की कमाई फ्री में जाने से बचाएं। इस तरह के किसी भी मैसेज पर ध्यान न दें।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button