उत्तर प्रदेश
लगातार चार बार पुलिस को जुआ होने की दी जा चुकी है सूचना
सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पलिया पुलिस

लगातार चार बार पुलिस को जुआ होने की दी जा चुकी है सूचना
– सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पलिया पुलिस

(निर्जेश मिश्र)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। नगर के मोहल्ला पठान प्रथम में बीते लगभग बीस दिनों से जुआरियों ने अड्डा जमाया हुआ है। कई बार मोहल्लेवासियों ने जुआ खेलने के लिए मना भी किया, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। जब जुआ खेलने के लिए मना किया जाता है तो जुआरी मोहल्लेवासियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जुआ के अड्डे के ठीक सामने सड़क पर जुआरियों द्वारा भाड़े पर दो चौकीदार बिठाए जाते हैं, जो पुलिस के आने की सूचना देते हैं। पुलिस को चार बार इस मामले की जानकारी देकर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई नतीजा हासिल नहीं हो सका।







