त्रिलोक गिरि शक्ति केन्द्र पर मनाई गई अटल विहारी बाजपेई की जयंती
त्रिलोक गिरि शक्ति केन्द्र पर मनाई गई अटल विहारी बाजपेई की जयंती

त्रिलोक गिरि शक्ति केन्द्र पर मनाई गई अटल विहारी बाजपेई की जयंती

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। त्रिलोक गिरि शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हर्षल त्रिपाठी ने कहा कि आज देश में जो बड़े-बड़े बदलाव हो रहे हैं, उसके पीछे अटल की कठोर तपस्या रही है। अटल बिहारी का जीवन सदैव राष्ट्र के उत्थान एवं कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा देश हित में ही काम किया है। आज उनके अच्छे और उत्कृष्ट कार्यों के लिए ही उन्हें हम याद कर रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जीवनशैली पर प्रकाश डाला। इस दौरान भाजपा नेता धीरज बाजपेई, भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य हर्षल त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष नवनीत वर्मा, नगर मीडिया प्रभारी शिवम गुप्ता, किशन यादव, राहुल व सतेन्द्र आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।





