Uncategorized
पूर्वपालिकाध्यक्ष का देहावसान एक अपूर्णीय क्षति : के बी गुप्ता
पूर्वपालिकाध्यक्ष के देहावसान पर श्रद्धांजलि सभा

पूर्वपालिकाध्यक्ष का देहावसान एक अपूर्णीय क्षति : के बी गुप्ता
पलियाकलाँ-खीरी।नगर पालिका परिषद पलिया कलां के पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र गर्ग के निधन का समाचार पाकर नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। पालिक सभागार में पालिकाध्यक्ष के.बी. गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी एम.के.चौधरी की उपस्थिति में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें दिवंगत की आत्मशान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखते हुये सभी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उल्लेखनीय है कि स्व0 रमेश चंद्र गर्ग लगभग सत्रह वर्षों तक पालिकाध्यक्ष के पद पर आसीन रहे हैं एवं नगर के सर्वमान्य नागरिकों में अग्रणी रहे।







