लखीमपुर खीरी: आचार संहिता लगते ही सम्पूर्णानगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता लाखों रुपये किये बरामद
सम्पूर्णानगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता लाखों रुपये किये बरामद


आचार संहिता लगते ही सम्पूर्णानगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता लाखों रुपये किये बरामद
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत भारत नेपाल सीमा पर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है और यही नहीं वह संदीप के लोगों पर खासतौर पर नजर बनाए हुए हैं इसी को लेकर एक बार फिर इंडो नेपाल बॉर्डर के सम्पूर्णानगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रहे एक व्यक्ति के पास से लाखों रुपए बरामद किए हैं । जानकारी के अनुसार संपूर्ण नगर पुलिस ने एक अभियुक्त कमलेश गुप्ता पुत्र हरीलाल निवासी मुरारखेड़ा थाना सम्पूर्णानगर खीरी के पास से 40,0000/- रूपये भारतीय बरामद हुए। जिसकी सूचना थाना क्षेत्र मे संचालित एफएसटी टीम को दी गयी। एफएसटी मौके पर पहुच कर चेक करने उपरान्त कमलेश गुप्ता उपरोक्त द्वारा बरामद रूपयो के सम्बन्ध मे कोई वैध कागजात प्रस्तुत न किये जाने पर मौके पर सीजर मेमो तैयार कर बरामद रूपयो को कब्जे पुलिस मे लेकर विधिक कार्यवाही की गयी। जांच टीम एफएसटीटीम को प्रभारी सुनील कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी मिलिनयां , उ0नि0 जीतलाल सरोज थाना मझगई जनपद खीरी थाना सम्पूर्णानगर टीम उ0नि0 विशाल सिंह , उ0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव प्रभारी कवच सेल , हे0का0 सुरेन्द्र मिश्रा , का0 ललित कुमार कवच सेल , का0 विक्रान्त कवच सेल , का0 राम दयाल थाना मझगई खीरी मौजूद रहे।





