एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की पूर्व ब्लाक प्रमुख की रिपोर्ट
एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की पूर्व ब्लाक प्रमुख की रिपोर्ट

एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की पूर्व ब्लाक प्रमुख की रिपोर्ट

पलियाकलां-खीरी। प्रार्थना पत्र देने के लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के कारण पीड़ित काफी परेशान है।
बता दें कि आज से लगभग एक माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिक्खीपुरवा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश कुमार ने पलिया कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें कहा गया था कि गांव के ही निवासी मुन्नाला तिवारी पुत्र मोहनलाल ने बिना वजह मेरे साथ गाली-गलौज किया। जब गालियों का विरोध करते हुए उन्होंने कारण जानने का प्रयास किया तो मुन्नालाल ने जातिसूचक गालियों का प्रयोग करना शुरू कर दिया और तरह-तरह की धमकियां भी दीं। प्रार्थना में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई थी। परन्तु आज तक पुलिस ने न तो उनकी रिपोर्ट दर्ज की और न ही मामले की जांच कराई। पूर्व प्रमुख का कहना है कि कार्रवाई न करने के कारण मुन्नालाल का हौसला बढ़ गया और जब भी वह रास्ते से निकलते हैं तो मुन्नालाल उन्हें देखते ही गालियां देने लगता है। एक सम्मानित नागरिक होने के नाते उन्हें खुद की बेइज्जती महसूस होती है।







