
नशीला पाउडर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में गुरूवार को तिकुनिया पुलिस ने एक नेपाली अभियुक्त को 90 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेपाल देश के जिला कैलानी के कस्बा व थाना टीकापुर के निवासी प्रमोद पाण्डेय पुत्र सुबाकर पाण्डेय को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 90 ग्राम नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस की धारा 8/22 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जीवनसहाय, हेड कांस्टेबल योगेन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल हरिकेश सिंहव शिवकुमार मौजूद रहे।





