उत्तर प्रदेश
मंदिर की सफाई के साथ विधायक ने कराया खिचड़ी भोज का आयोजन
मंदिर की सफाई के साथ विधायक ने कराया खिचड़ी भोज का आयोजन

मंदिर की सफाई के साथ विधायक ने कराया खिचड़ी भोज का आयोजन

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। क्षेत्र के ग्राम रोशन नगर में बाबा गजमोचन नाथ धाम मंदिर पर विधायक अमन गिरी ने मंदिर परिसर की सफाई कर खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी मंदिरों में सफाई व सजावट का कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक अमन गिरी ने ग्राम रोशननगर स्थित बाबा गजमोचन नाथ धाम पर ग्राम प्रधान सिकंदराबाद अशोक गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मौन मिश्रा व अनिरुद्ध मिश्रा के साथ में मंदिर परिसर की सफाई कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विधायक ने विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया। खिचड़ी भोज में पहुंचे हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।






