उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किए गए डॉ अविनाश वर्मा
- साहित्यक सेवाओं के लिए हुआ कवियों का सम्मान, विवेकानंद बाल उद्यान में हुआ अभिनन्दन समारोह एवं पुरस्कार वितरण।

उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किए गए डॉ अविनाश वर्मा
– साहित्यक सेवाओं के लिए हुआ कवियों का सम्मान, विवेकानंद बाल उद्यान में हुआ अभिनन्दन समारोह एवं पुरस्कार वितरण।

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान में अभिनन्दन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय भाषा संस्थान सूरत (गुजरात) के अध्यक्ष डॉ गंगा प्रसाद शर्मा ‘‘गुणशेखर’’ की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विभिन्न विभूतियों समेत विद्यालय की प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि एवं विशिष्ट अतिथि सुरजन लाल वर्मा ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन तथा माल्यार्पण के साथ किया। विधायक अमन गिरि, भाजपा नेता सुर्जनलाल वर्मा, प्रधानाचार्या शशिवाला राबडा ने स्व0 शिव कुमार रावडा व राजकुमारी राबडा स्मृति सम्मान के तहत लखनऊ की कवि डॉ रश्मिशील को साहित्यक सेवाओं के योगदान के लिए ‘‘विवेक भारती’’ मानस उपाधि, मोहम्मदी के कवि राघव शुक्ल को ‘‘विवेकश्री’’ मानद उपाधि, लखनऊ की डॉ आकांक्षा दीक्षित को महिला सशक्तिकरण के लिए ‘‘निवेदिता श्री’’ मानद उपाधि और हिन्दुस्तान के पत्रकार डॉ अविनाश वर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंग वस्त्र ओढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है और समाज में परिवर्तन युवा वर्ग ही ला सकता है। देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर ही है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद वह युग पुरुष हैं, जिनके आदर्शों पर एवं उनके दिखाए हुए मार्ग पर वर्तमान युवा को उनको आदर्श मानते हुए चलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुर्जनलाल वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलते हुए युवाओं से लक्ष्य साधने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री और आभार प्रधानाचार्या शशिवाला राबडा ने व्यक्त किया। इस मौके पर शिक्षक आलोक बाजपेई, धर्मेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र शुक्ला, उमेश शुक्ला, मनोज मिश्रा, अमित जायसवाल, संतोष वर्मा, संजय विश्वकर्मा, अरशद अहमद, धीरज शुक्ला, मीना गुप्ता, सुमन बाजपेई, कमलेश सक्सेना, शिल्पी वर्मा, काजल शुक्ला, रमशा, अपन्या, वंशिका व अनामिका पुरवार आदि लोग उपस्थित रहे।






