WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
धार्मिक

लखीमपुर खीरी : भक्तिमय हुआ संपूर्णानगर श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

संपूर्णानगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और 'जय श्री राम' व 'जय बालाजी' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

Savdhan India News

​संपूर्णानगर (खीरी) क्षेत्र में श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और ‘जय श्री राम’ व ‘जय बालाजी’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

​शोभायात्रा का आकर्षण भक्तों का अनन्य प्रेम रहा। जहाँ एक ओर श्रद्धालु भक्ति में डूबे थे, वहीं महिलाओं ने श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश की। महिलाओं ने शोभायात्रा के मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाकर सड़कों की सफाई की और सेवा का भरपूर योगदान दिया। भक्तों ने डीजे पर बज रहे श्री बालाजी के मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया। ​शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगरवासियों ने पलक-पावड़े बिछा दिए।

भक्तों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं  लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने इस आयोजन को और भी भव्य रूप प्रदान किया। ​व्यवस्था और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button