WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
राजनीति

कांग्रेस पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा के तहत जनसभा का हुआ आयोजन

कांग्रेस पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा के तहत जनसभा का हुआ आयोजन

Savdhan India News

कांग्रेस पार्टी की यूपी जोड़ो यात्रा के तहत जनसभा का हुआ आयोजन


गोला गोकर्णनाथ खीरी। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के अंतर्गत दिनांक नगर गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। सभा में प्रवक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी।
उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि यूपी टूटा कब था, जो आप जोड़ने की बात कर रहे हैं? ये यात्रा हमारे प्रदेश की संस्कृति और विरासत के लिए निकाली जा रही है, जिसे मौजूदा सरकार खत्म करने का प्रयास कर रही है। इस सरकार में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में टॉपर छात्रा के साथ गैंगरेप भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने किया। इस घिनौने कृत्य को करने के बाद भी वह भाजपा के लिये मध्यप्रदेश चुनाव में वोट मांगते रहे। दिल्ली में यौन उत्पीड़न से पीड़ित महिला ओलंपिक खिलाड़ी को सड़क पर घसीटा गया और आरोपी भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह को सरकार बचाने का काम करती रही। सरकार चाहे अपने लोगों को कितना भी बचाने का काम करे और हम पर चाहें जितने भी मुकदमे लाद दिए जाएं, लेकिन जब तक दोषियों को सज़ा नहीं दिलवा देंगे, हम चैन से नहीं बैठेंगे। पूर्व सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आज के समय में अपार अहंकार भरा हुआ है। भाजपा ने सिर्फ समाज में नफरत फैलाने का काम किया है। पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि आज हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है, कि हम छोटे व्यापारियों व किसानों की रक्षा इस पूंजीपतियों की सरकार से कैसे करें। काँग्रेस पार्टी ही आज सड़कों पर संघर्ष कर रही है और जनता के आशीर्वाद से सभी को राहत देने का काम करेगी। पूर्व सांसद ज़फ़र अली नकवी ने कहा कि आज अस्पताल हैं, लेकिन डॉक्टर नही हैं। खम्भे हैं पर बिजली नहीं है। हमारा जिला चीनी का कटोरा कहा जाता है, लेकिन मौजूदा सरकार किसानों के हाथों में कटोरा पकड़वाने के लिये काम कर रही है। अपनी फसल का पैसा भीख और सौगात की तरह माँगने पर मजबूर करके इस सरकार ने देश और किसानों को ठगने का काम किया है।स सभा को पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक राकेश राठौर, जिला अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव व प्रदेश सचिव डॉ. पूर्वी वर्मा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वजन आज़ाद पार्टी ने काँग्रेस पार्टी में विलय होने की घोषणा भी की। इस अवसर पर यूपी जोड़ो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार स्मार्ट फोन रिया पटेल व अमन प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। विजेताओं में कनक व निशा दीक्षित ने भी पुरस्कार प्राप्त किया। जनसभा के उपरांत मुख्य मार्गें पर पदयात्रा निकाली गई और नानक चौकी पर स्व. नानक चंद्र अग्निहोत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान किसान सभा के महासचिव विपुल गुप्ता, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, शुभम अग्निहोत्री, बलराम गुप्ता, अन्नू मिश्रा, मतीन शाह, प्रेम वर्मा, कमर आलम, तेजपाल गुप्ता व सहजेंद्र दीक्षित आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button