लखीमपुर खीरी : स्व0 डॉ0 रवि श्रीवास्तव ने सदैव समाजसेवा के रूप में किया चिकित्सा कार्य : विजय शुक्ला रिंकू
समाजसेवा के रूप में किया चिकित्सा कार्य : विजय शुक्ला रिंकू


स्व0 डॉ0 रवि श्रीवास्तव ने सदैव समाजसेवा के रूप में किया चिकित्सा कार्य : विजय शुक्ला रिंकू
लखीमपुर खीरी के गोला नगर पालिका परिषद गोला सभागार में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लखीमपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा डॉ0 इरा श्रीवास्तव के पति स्वर्गीय डॉ0 रवि श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका सभागार मे आयोजित शोकसभा में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा की स्वर्गीय डॉक्टर साहब ने चिकित्सा को समाजसेवा के रुप में अपनाया। जनपद में जब बहुत ही कम डाक्टर थे, तब भी उन्होंने किसी गरीब को धनाभाव में इलाज करने से मना नही किया। उनका पूरा जीवन गरीबों, असहायों और वंचित वर्ग के लिए समर्पित रहा। डॉ0 रवि श्रीवास्तव का स्वर्गवास 31 जुलाई को हो गया था। भारत विकास परिषद, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, सनातन सेवा समिति एवं नगर पालिका परिषद गोला ने स्व0 डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकसभा की तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवार को असहनीय पीड़ा सहन करने की प्रार्थना की। शोकसभा में नगर पालिका परिषद गोला अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, शत्रोहन मिश्रा नगर अध्यक्ष भाजपा गोला, रविन्द्र कटियार मण्डल अध्यक्ष कुम्भी, राकेश वर्मा एड.अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसिएशन गोला, राकेश त्रिपाठी महामंत्री सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, डॉ0 आदर्श दीक्षित अध्यक्ष भारत विकास परिषद, डॉ0 पियूष शुक्ला अध्यक्ष सनातन सेवा समिति, समाजसेवी
डॉ द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, डॉ0 सौरभ दीक्षित, गौरव बाजपेई, बाजपेयी आदि ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की।





