WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
प्रशासन

लखीमपुर खीरी : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अभिनव पहल, ड्रोन के जरिए शुरू कराया एंटीलार्वा का छिड़कावम , च्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए डीएम ने शुरू की मुहिम

च्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए डीएम ने शुरू की मुहिम

Savdhan India News

डीएम की अभिनव पहल, ड्रोन के जरिए शुरू कराया एंटीलार्वा का छिड़कावम , च्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए डीएम ने शुरू की मुहिम

लखीमपुर खीरी संचारी रोगों के रोकथाम के उद्देश्य से जनपद लखीमपुर खीरी जिले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने डेंगू, मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर जलजमाव और संभावित लार्वा वाले स्थानों पर ड्रोन के जरिए एंटीलार्वा का छिड़काव की अभिनव पहल शुरू की है। जिले में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में चिकुनगुनिया, क्षय रोग, डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार तथा दस्त रोग जैसे संचारी रोगों के रोकथाम पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे सीएमओ डा० संतोष गुप्ता, एसीएमओ डा एसपी मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर की उपस्थिति में ग्राम घोसियाना, मुक्तिधाम के पास एवं ग्राम मीलपुरवा, फूलबेहड़ में ड्रोन के माध्यम से एन्टीलार्वल का छिड़काव इफ्को कम्पनी के क्षेत्रीय अधिकारी अरविन्द कुमार के सहयोग से किया गया है। ड्रोन संचालन इफ्को कर्मी राहुल गुप्ता ने किया। सी एमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि डीएम की पहल पर जिले में ड्रोन की मदद से एन्टीलार्वल का छिड़काव उथले जलजमाव वाले स्थलों पर किया जा रहा है। क्योंकि इसमें मैनपावर एवं समय कम लगता है तथा एन्टीलार्वल दवा का समान रूप से सब जगह छिड़काव हो जाता है, जिससे मच्छर के लार्वा का एक साथ विनष्टीकरण हो जाता है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button