WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
क्राइम

लखीमपुर खीरी : पलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिग छात्रा के मामले में चार आरोपी को किया गिरफतार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिग छात्रा के मामले में चार आरोपी को किया गिरफतार, भेजा जेल

Savdhan India News

पलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता नाबालिग छात्रा के मामले में चार आरोपी को किया गिरफतार

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

पलिया कलां नगर के भीरा रोड़ पर बने बस अड्डे पर आए दिन कोई न कोई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है पलिया पुलिस को ऐसे बस अड्डों पर तुरंत रोक लगाकर हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम कराना चाहिए। आपको बता दें कि अभी हाल ही में थारू क्षेत्र की नाबालिक छात्रा पलिया भीरा मार्ग बंद होने के चलते बस पकने के लिए बस अड्डे पर पहुंची लेकिन बस नहीं मिलने के कारण कुछ युवकों ने शारदा के पास खड़ी हो रही बसों पर पहुंचने के लिए उसे नाबालिक लड़की को मोटर बाइक पर बैठा लिया लेकिन शारदा पर खड़ी गाड़ी के पास ना ले जाकर किसी सुनसान जगह पर नाबालिक लड़की को ले जाकर प्रति हरकतों को अंजाम देना चाहा लेकिन शोर शराबा और आसपास का खेतों में काम कर रहे लोगों ने उस युवति को बचा लिया मामला पलिया कोतवाली पहुंचा तो नाबालिक लड़की के परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी फौरन नवागत थाना प्रभारी पलिया ने पूरी टीम लगाकर सभी आरोपियों को धर दबोचा। वहीं उन सभी आरोपियों पर पंजीकृत मु0अ0सं0 279/2024 धारा 74/351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर बहुत को न्यायलय भेज दिया।

पलिया क्षेत्राधिकार व पलिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी ने , थाना भीरा, कवच सेल, एवं सर्विलास सेल की संयुक्त टीम गठित कर वांछित अभियुक्त की धिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जिसमें सफलता हासिल हुई है। वही गठित टीम द्वारा पलिया-भीरा, भीरा-गोला विभिन्न मार्गो के सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर के अवलोकन से किये गये अथक्क् प्रयासो से अभियुक्त की पहचान मनोज कुमार वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश वर्मा के रूप में हुई।  प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम पलिया द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा को ग्राम मेला घाट थाना क्षेत्र पलिया से गिरफ्तार किया गया। मौके से अभियुक्त की तलाशी से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटत्ता में प्रयुत एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट हिरो स्प्लेन्डर बरामद की गई। अभियुक्त के पास से रामद मोटर साइकिल मुकदमें से सम्बन्धित होने के कारण सीज किया गया एवं अभियुक्त के पास से बरामदगी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 282/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना में शामिल अभियुक्त का सहयोग करने वाले, पलिय बस अड्‌डे पर माल ढुलाई काम करने वाले अन्य तीन अभियुक्त 1. रितेश उर्फ मुन्ना 2. रामासरे 3. अनुज को अन्तर्गत धारा 61(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा चारों अभियुक्तों को मा०न्याया० के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. मनोज कुमार वर्मा पुत्र सत्यप्रकाश वर्मा उम्र करीब 30 वर्ष निवासी अलीगंज थाना गोला जिला खीरी
2. रितेश उर्फ मुन्ना पुत्र स्व० बनवारी लालले उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पलिया खुद थाना पलिया जिला खीरी
3. राम आसरे पुत्र सरजू प्रसाद उम्र करीब 58 वर्ष निवासी मो० पाण्डेय बाबा कसबा व थाना पलिया जिला खीरी
4. अनुज पुत्र पुरनलाल उम्र करीब 28 वर्ष नि०ग्राम त्रिकोलिया थाना सम्पूर्णानगर जिला खीरी
पकड़ने वाली टीम- उपनिरीक्षक राजीव कुमार उपनिरीक्षक उदयवीर यादव उपनिरीक्षक अजय सिंह उपनिरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव कवच सेल, कांस्टेबल जुबेर अली ,जीवन सिंह, पवन कुमार ,परिचित सैनी प्रदीप चीमा ,ललित कुमार, विक्रांत आदि मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button