
श्री सीताराम नाम बैंक,व सुन्दर काण्ड पाठ समाज सेवा मंडल के संयोजन में द्वादश पार्थिव शिवलिंग बना आचार्य वेद प्रकाश मिश्र व्यास जी ने षोडशोपचार पूजन करा कराया रुद्राभिषेक, सैकड़ों भक्त रहे मौजूद
लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय प्रेस व्यूरो। श्री सीताराम नाम बैंक और सुंदरकांड समाज सेवा मंडल के तत्वाधान में श्रवण माह की रविवारीय अमावस को श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर बोझआ में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमे पलिया नगर सहित इलाके के चार दर्जन से अधिक शिवभक्त जोडों ने भगवान भूत भावन शिव का अभिषेक कर अपने जीवन को सफल बनाया इस दौरान सैकडों लोग मौजूद रहे।
मंदिर प्रांगण में बारह पार्थिव शिवलिंग बनाकर प्रत्येक शिव लिंग पर चार-चार जोड़ों ने विधि विधान से आचार्य श्री वेद प्रकाश मिश्र व्यास जी के निर्देशन में पांच वैदिक मंडल के ब्राह्मणों द्वारा शिव आवाहन पूजन कर भोले बाबा का दुग्धाभिषेक कर पूजन संपन्न हुआ।
जिसमें सुंदरकांड मंडल के प्रमुख सेवादार निरंकार प्रसाद बरनवाल,उमाशंकर मिश्र, सुरेश चंद्र गर्ग,सक्षम शुक्ल, नीरज गर्ग, पंकज गर्ग,राकेश मिश्र, सक्षम शुक्ल, गौरव राणा,अभिषेकमिश्र, रोहित कुमार, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुकेश गुप्ता,डी के वर्मा, राधेश्याम पाण्डेय, कमलेश कुमार,श्रीकृष्ण सिंहल “लीलू”, आशा शुक्ला, शील शुक्ला, किरण मिश्रा, विवेक पाण्डेय, नवनीत गुगुप्ता , भूपेंद्र गुगुप्ता, गोल्डन अअग्रवाल, रामू वर्मा,मुकेश जिंदल, अंकुश गुप्ता,बलराम गुप्ता, नवल गर्ग, सुमित साहनी,अनूप श्रीवास्तव, ईषान्त गर्ग, सुनील जिंदल, सतीश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, कमल राज बरनवाल, आदि ने सपरिवार दुग्धाभिषेक कर विधिवत पूजन कर बाबा का रुद्राभिषेक संपन्न किया ।
इस दौरान सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल के प्रमुख आचार्य और कार्यक्रम संयोजक वेद प्रकाश मिश्र व्यास जी के निर्देशन मे श्री सीताराम नाम सेवा संस्थान की प्रमुख आचार्य कृष्णा मिश्र लखनऊ बिपिन तिवारी नैमिषारण्य, ,नमन दीक्षित सीतापुर, अनुज मिश्र, प्रियासू, गोविंद मिश्र, ,राधारमन मिश्र, राजेंद्र तिवारी, श्याम जी शुक्ल, आदि आचार्य शामिल रहे।
आचार्य गणों ने पूजन सम्पन्न कराया इस अवसर पर श्याम मित्र मंडल,माड़वारी यूवा मंच, सहित दर्जनों शिव भक्त तथा परिजन मौजूद रहे अभिषेक के उपरांत जलपान तथा भोजन प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई सैकड़ो लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाया।


















