बाढ़ की समस्या को लेकर व्यापार मण्डल ने किया बैठक का आयोजन
बाढ़ की समस्या को लेकर व्यापार मण्डल ने किया बैठक का आयोजन

बाढ़ की समस्या को लेकर व्यापार मण्डल ने किया बैठक का आयोजन

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
सावधान इण्डिया न्यूज, पलियाकलां-खीरी। क्षेत्र में आ रही बाढ़ की समस्या को देखते हुए पलिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व किसानों ने एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया। बाढ़ की समस्या के निस्तारण को लेकर गहनता से विचार विचार विमर्श किया। बता दें कि बीते दिनों क्षेत्र में बाढ़ आई तो शारदा नदी ने हाथ खड़े कर दिए। क्योंकि नदी में सिल्टिंग इतनी हो गयी है कि उसने बाढ़ का पानी समाहित करने की क्षमता खो दी। जिस कारण बाढ़ का सारा पानी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच गया और जमकर कहर बरपाया था। बाढ़ की वजह से किसानों की हजारों एकड़ फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गयीं। कुछ बरबादी की कगार पर हैं। लेकिन अभी भी क्षेत्र में बाढ़ का कहर निरन्तर जारी है। इन्हीं समस्याओं के निस्तारण को लेकर पलिया व्यापार मंडल (कंछल गुट) के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बैठक की। जहां बाढ़ की समस्या से निपटने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि शारदा नदी ने अपना रुख पलिया की तरफ करते हुए पलिया-भीरा मार्ग और रेलवे मार्ग का कटान कर दिया। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जनता के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी। यदि शीघ्र ही रेलवे लाइन पर बांध नहीं बनाया गया तो बारिश के समय में यातायात प्रभावित होने के कारण व्यापार पर काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा।अगर हम सब ने मिलकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आने वाले समय में पलिया क्षेत्र के किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा मेरा मानना है कि नदी ने जहां अपना रुख बदला है उसी जगह पर एक बंधे का निर्माण करवाया जाए और साथ ही शारदा नदी की सफाई कर दोनों तरफ 5-5 किलोमीटर के तटबंध अवश्य बनवाए जाएं। तभी हम लोगों को बाढ़ से निजात मिलेगी।
इसके अलावा राजेश गुप्ता ने सुझाव देते हुए कहा कि सुहेली नदी में नेपाल की तरफ से आ रहे है पानी से भी काफी नुकसान हो रहा है। सुहेली नदी की डिसिल्टिंट कराकर दोनों तरफ तटबंध बनाए जाएं। महामंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि रेलवे लाइन का जो कटान हुआ है उसे प्रशासन जल से जल्द बनवाए, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुचारू रूप से चल सके और किसानों की फसल सुरक्षित बच सके। बैठक में विजय गुप्ता, कृष्णा सिंघल, रमेश बाजपेई, फिरोज खान,धनेंद्र शुक्ला, जसवीर सिंह,नारायण दास, अंग्रेज सिंह, हरविंदर सिंह एवं किसान तरसेम सिंह, सतनाम सिंह, तेजिंदर सिंह, मनजीत सिंह, चरणजीत, जसपाल, इकबाल, मो०आरिफ,
गौरव अग्रवाल,आदित्य मौर्य व मनीष अरोड़ा सहित तमाम व्यापारी एवं किसान मौजूद रहे।





