भयहरण नाथ धाम में सावन मेला शुरू भारी संख्या मे पहुंच रहे भोले के भक्त
अस्थाई थाने का संचालन शुरु समाज शेखर खुद देख रहे व्यवस्था

भयहरण नाथ धाम में सावन मेला शुरू, अस्थाई थाना का संचालन जारी
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में सावन मास के प्रथम सोमवार को सावन मेला सुव्यवस्थित तरीके से शुरू हो गया है। पुलिस विभाग द्वारा पूरे एक माह के लिए अस्थाई थाना का संचालन प्रशासनिक कार्यालय में हो रहा है।

सुबह 5 बजे से भक्तो व कांवरिया बंधुओ का आना शुरू हुआ। मुख्य मंदिर के पुजारी भोला नाथ तिवारी ने भोले नाथ का शिवाभिषेक करके जनता के लिए कपाट खोल दिया। भक्तो का दर्शन हेतु सुबह से तांता लगा रहा। थानाध्यक्ष जेठवारा धर्मेंद्र सिंह महासचिव समाज शेखर व नगर पंचायत के अधिशाशी अधिकारी प्रदीप मिश्र के निर्देशन मे सभी व्यवस्था जारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना यादव धाम के अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल व कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह ने सावन मेला का शुभारंभ किया।
चौकी प्रभारी गणेश पटेल व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र के नियंत्रण मे कंट्रोल रूम सभी व्यवस्था पर नियंत्रण करते हुआ सहयोग व सहायता कार्य हो रहा है।





