WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
धार्मिकसावधान इण्डिया न्यूज

राजा भैया यूथ ब्रिगेड कश्मीर मे लगाएगा सेवा कैम्प, अमरनाथ यात्रियों की होगी सेवा

बालटाल और पंचतरणी मे लगेगा सेवा कैम्प

Savdhan India News

♦राजा भैया यूथ ब्रिगेड कश्मीर मे लगाएगा सेवा कैम्प, अमरनाथ यात्रियों की सेवा सेवा

पहली बार होगा आयोजन बालटाल और पंचतरणी मे लगेगा कैम्प, ब्रिगेड की गाज़ियाबाद इकाई लगा रही सेवा कैम्प

गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश से हजारों किमी दूर कश्मीर मे राजा भैया यूथ ब्रिगेड गाज़ियाबाद इकाई की तरफ से सेवा कैम्प का आयोजन होने जा रहा है। जहाँ पर अमरनाथ के यात्रियों के लिए पीने और ठहरने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। कश्मीर की वादियों मे हालांकि कई स्वयं सेवी संस्थाएं और निजी क्षेत्र के लोग उस तरह का सेवा कैम्प लगाते है, राजा भैया यूथ ब्रिगेड इस तरह के सेवा कैम्प का आयोजन करने जा रहा है जो अपने आप मे एक मिशाल साबित होगा।

राजा भैया यूथ ब्रिगेड की गाज़ियाबाद इकाई लगाएगी सेवा कैम्प

इस बार की श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए
राजा भैया यूथ ब्रिगेड गाज़ियाबाद ईकाई की ओर से कश्मीर मे यात्रा के प्रमुख मार्गो पर दो स्थानों पर सेवा कैम्प लगाया जायेगा जहाँ पर यात्रियों की सुविधा के लिए विश्राम, जलपान, अल्पाहार की निःशुल्क सेवा कैम्प के माध्यम से की जाएगी।

यात्रा मार्ग में 2 स्थालो पर लगेगा सेवा कैम्प

अमरनाथ यात्रियों के लिए दो स्थलों पर ये सेवा कैम्प लगाया जायेगा। एक बालटाल बेस कैम्प (जनपद गांदरबल) मे और
दूसरा पंचतरणी (जनपद अनंतनाग ) मे लगेगा।
राजा भैया यूथ ब्रिगेड के गाज़ियाबाद इकाई के हिमांशु क्षत्रिय ने बताया की आप उत्तरप्रदेश के किसी भी स्थान से यात्रा मे जा रहे हों वे यात्री यदि राजा भैया यूथ ब्रिगेड की टीम को सेवा का अवसर दें तो बड़ा सौभाग्य होगा। सब के लिए
रुकने, रहने, भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था है। उन्होने कहा कि कश्मीर प्रान्त में अपने संगठन राजा भैया यूथ ब्रिगेड का यह पहला कार्यक्रम है जो सेवा कैम्प के माध्यम से किआ जायेगा।
गत वर्ष 4.28 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शनार्थ पहुंचे थे जिसमें से 1.5 लाख के करीब अपने उत्तरप्रदेश से थे।
दुर्गम, साधन विहीन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की जो सेवा हो सके इसके निमित्त बहुत छोटा सा प्रयास है। फिलहाल राजा भैया यूथ ब्रिगेड का ये प्रयास निश्चित ही देश और प्रदेश के लोगों एक जनसेवा के क्षेत्र मे एक अच्छी छवि बनाने की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगा


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button