सीतापुर में एटीएम लूट प्रकरण के तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
सीतापुर में एटीएम लूट प्रकरण के तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीतापुर में एटीएम लूट प्रकरण के तीन अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार के पर्यवेक्षण एवं लहरपुर क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में एसओजी व थाना लहरपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी से संबंधित अभियोगों में प्रकाश में आये तीन शातिर अपराधियों शाबेज पुत्र गफ्फूर निवासी बेगीनाजर थाना गंगोह जिला सहारनपुर, कामिल पुत्र सेपा उर्फ शरीफ निवासी ग्राम मवी थाना कैराना जनपद शामली एवं इमामुद्दीन उर्फ मामू पुत्र भग्गू निवासी ग्राम रमुआपुर थाना हरदी जनपद बहराईच को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के पास से कुल चार लाख उन्तीस हजार रुपये नकद, एक क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन, एक UP 34 T 8964 नम्बर की पिकप, एक पट्टा, दो सब्बल, एक कुल्हाडी, एक हथौडी, एक छैनी, एक प्लास, दो टार्च, दो मोबाइल, दो 315 बोर तमंचा, तीन खोखा कारतूस एवं पांच जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों का एक बड़ा गिरोह है, जो दिन में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में निकल कर रैकी कर लूट, चोरी व नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त थाना लहरपुर क्षेत्र में एटीएम चोरी व थाना सदर एवं रेउसा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे, जो काफी शातिर एवं अभ्यस्त किस्म के अपराधी हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 21 जून को तम्बौर रोड पर गंगादीनपुरवा के पास तेजी से दौड़ रही एक पिकअप पर जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। तो अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ व गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गयी फायरिंग के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा की गयी पूछतांछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उनके गिरोह में कुल आठ सदस्य हैं। जिनमें छह सहारनपुर व एक बहराइच जिले का रहने वाला है। गिरोह के पांच सदस्य अभी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं, जिन्हें पूर्व में एटीएम चोरी के विभिन्न मामलों में जेल भी हो चुकी है। पूछतांछ के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वह अपने गैंग के साथ बहराइच में तरबूज की खेती करते थे। वहीं पर मिलकर एटीएम से पैसे चोरी करने की योजना बनायी थी। घूम फिरकर गुड़ेचा सदरपुर और लहरपुर में लगे एसबीआई के एटीएम की रैकी की और इस घटना को अंजाम देने के लिए रेउसा कस्बें में चौराहे के पास से दो मार्च 2024 की रात को एक पिकअप गाड़ी चोरी की। पिकअप को लेकर वह गुड़ेचा सदरपुर में स्थित एटीएम पर पहुँचे और वहाँ लगे एटीएम को एक पट्टे से बांधकर पिकअप गाड़ी से उखाड़ने का प्रय़ास किया, लेकिन आसपास के लोगों के जाग जाने के कारण घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाये। इसके बाद इसी पिकअप से कस्बा लहरपुर में स्थित एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे और उसी पट्टे की मदद से एटीएम को उखाड़ लिया। एटीएम को गाड़ी में लादकर सीतापुर की तरफ भाग गये। सब्बल हथौड़ा छेनी आदि से रास्ते में ही उस एटीएम को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसमें भरे लगभग 22 लाख रुपये निकाल लिये और उस एटीएम को एक जंगल में छिपाकर सहारनपुर भाग गये। एसपी ने बताया कि अभियुक्त शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी हैं। इस संबंध में थाना लहरपुर में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि वाकी के पांच सदस्यों पर 25,000/- रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि इस पूरी कार्रयवाही में लखीमपुर खीरी की स्वाट टीम का सहयोग काफी सराहनीय रहा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना लहरपुर से एसएचओ मुकुल प्रकाश वर्मा, निरीक्षक राममणि यादव, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, रामासरे चौधरी, कांस्टेबल मनीष अहलावत, जितेंद्र तेवतिया, एसओजी टीम के निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह “प्रभारी सर्विलांस”, उपनिरीक्षक प्रदीप दूबे “स्वाट प्रभारी”, उपनिरीक्षक राजबहादुर “प्रभारी नारकोटिक्स”, हेड कांस्टेबल शैंकी यादव, रोहित तोमर, शराफत, कांस्टेबल अंकुर बालियान, भूपेंद्र राणा, राजू सरोज, गुरुपाल, दीपक, दानवीर, प्रशांत शेखर सिंह एवं रेंज एसओजी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार, हेड कस्टेबल सुदीप कटियार, वारिस पांडेय, अजीत सिंह, स्वाट टीम खीरी से कांस्टेबल ओम मिश्रा, अजीत यादव एवं तुषार मौजूद रहे।





