लखीमपुर खीरी: संपूर्णानगर पुलिस ने 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्करों को पकड़ा,भेजा जेल
12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्करों को पकड़ा,भेजा जेल


संपूर्णानगर पुलिस ने 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्करों को पकड़ा,भेजा जेल
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में अपराध व अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चलते बुधवार को संपूर्णानगर पुलिस ने एक तस्करों को खजुरिया से तस्करी कर लेकर जाते वक्त अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया । वही जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने बताया कि उनके दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक संजीव कुमार तोमर ने अपने हमराहियों, शेलेन्द्र शुक्ला, पुष्पेंद्र, मेघनाथ, देवराज के साथ, मुखबिर की सूचना पर खजुरिया बस अड्डा के पास बुधवार को तस्करी कर लेकर जा रहे एक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । जिसके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है जिस ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सुमित गमीरे पुत्र सुशील गमीरे निवासी धनगढ़ी थाना जिप्रका कैलाली नेपाल राष्ट्र बताया है । जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाखो रूपए के लगभग बताई जा रही है । जिसको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है ।





