WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

पीटीओ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

ओवरलोडिंग करने वाहन चालक हो जायें सतर्क, अन्यथा की जायेगी कड़ी कार्रवाई : उपाध्याय

Savdhan India News

पीटीओ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

-ओवरलोडिंग करने वाहन चालक हो जायें सतर्क, अन्यथा की जायेगी कड़ी कार्रवाई : उपाध्याय

(निर्जेश मिल “सम्पादक”)

पलियाकलां-खीरी। पीटीओ एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 11 वाहनों को सीज किया गया, जिसमें दो बसें भी शामिल हैं।
बता दें कि नगर में डग्गामारी एवं ओवरलोडिंग जमकर हो रही है। बस से लेकर अन्य चौपहिया वाहनों जैसे ईको, मैजिक एवं ई-रिक्शों में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर यातायात नियमों की सब्जियां उड़ायी जा रही हैं। इसी अव्यवस्था को मद्देनजर रखते हुये बुधवार को पीटीओ कौशलेन्द्र कुमार व पुलिस टीम के साथ मौजूद प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने चेकिंग अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर जा रही दो बसों को पकड़ा, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने वाहन चालकों को संदेश देते हुए कहा है कि ओवरलोडिंग करने वाले सतर्क हो जाएं। अन्यथा इसी प्रकार से बस, ट्रक, मैजिक एवं ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। इस अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़े करके मौके से गायब होते नजर आये।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button