लखीमपुर खीरी: अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार
एक नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार


अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा के बसही में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली तस्कर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना संपूर्णानगर उप निरीक्षक विशाल सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर सीमा के ही बसही बाजार के पास से मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार को बाजार रोड से पड़ोसी देश नेपाल से तस्करी कर ले कर जा रहे नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से पोटली में 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई है वही पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम दिवस थापा पुत्र राम थापा निवासी गगाऊ वार्ड न0 5 नगर पालिका पुनर्वास थाना टाउन जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र बताया है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाखो रूपए बताई जा रही है । जिसको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है ।





