WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

कुपोषण अभियान में उत्कृष्ठ कार्य हेतु डॉ0 अमित बाजपेयी को सीडीओ ने दिया प्रशस्ति पत्र

चिकित्सक में दिया अधिकारियों व सरकार को धन्यवाद

Savdhan India News


लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी खीरी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद स्तर पर चलाये जा रहे कुपोषण उन्नमूलन अभियान में सक्रिय सहभगिता एवं आशातीत सफलता प्राप्त करने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के अधीक्षक डॉ0 अमित बाजपेयी को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा सम्मानित करते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अपने कार्य दायित्व में सराहनीय भूमिका निर्वहन पर डॉ0 अमित की सरहना करते हुये बताया कि भारत सरकार द्वारा कुपोषण को नियंत्रित करने के लिए पोषण अभियान, आंगनवाड़ी कार्यक्रम, मिड-डे मील स्कीम आदि के माध्यम से बच्चों और माताओं को सही पोषण प्राप्त करने के लिए साहयता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत डॉ0 अमित बाजपेयी ने उच्चाधिकारियों व सरकार को धन्यवाद देते हुये कहा कि शासकीय योजनाओं का शतप्रतिशत सफलतम कियान्वयन मेरी जिम्मेदारी है, इसी क्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में कुपोषण नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य जनों व जागरूक नागरिकों की सहभागिता से कुपोषण नियंत्रण में काफी सहायता मिलती है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button