लखीमपुर खीरी: पलिया पुलिस ने एक अभियुक्त को 315 बोर अवैध असलहे व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार
315 बोर अवैध असलहे व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


पलिया पुलिस ने एक अभियुक्त को 315 बोर अवैध असलहे व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में अवैध शस्त्र की रोकथाम व वांछित वारंटी नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते पलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय के उपनिरीक्षक उदयवीर यादव ने अपने हमराहिरों के साथ मिलकर क्षेत्र से एक अभियुक्त को 315 बोर अवैध असलहा व 315 बोर दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया । जिनका नाम जितेंद्र राणा उर्फ जीतू पुत्र रामस्वरूप निवासी सरखना थाना पलिया जनपद लखीमपुर खीरी बताया है । जिसके संबंध में थाने में ही मु0अ0स0 634/23 धारा 379 भादवि थाना भीरा , मु0अ0स0 13/24 धारा 379/411/413/414/429/420 भादवि थाना भीरा जिला लखीमपुर खीरी, मु0अ0स0 11/24 धारा 379/411भादवि थाना भीरा जिला लखीमपुर खीरी, मु0अ0स0 130/16धारा 3032/307/504/506 भादवि थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी, मु0अ0स0 100/24 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी के तहत मुकदमा दर्ज बताए जा रहे हैं फिलहाल थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी पुलिस ने कागजी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है





