WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
खेल

लखीमपुर खीरी: बसही में एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन कर फुटबॉल व बैडमिंटन के खिलाड़ियों को खेल सामग्री का किया वितरण

फुटबॉल व बैडमिंटन के खिलाड़ियों को खेल सामग्री का किया वितरण

Savdhan India News

बसही में एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन कर फुटबॉल व बैडमिंटन के खिलाड़ियों को खेल सामग्री का किया वितरण

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां आए दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर समय-समय पर सीमा पर मौजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विभिन्न प्रकार से प्रोत्साहित करने का कार्य करती हैं । वही एक बार फिर जिले के सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा के ग्राम बसही में बृहस्पतिवार को 49 वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी की अध्यक्षता व सहायक कमांडेंट अक्षर सिंह की मौजूदगी में जवानों के द्वारा एक नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें सीमा क्षेत्र के ही विभिन्न ग्रामों से पहुंचे फुटबॉल व बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण किया,जिसमें 16 खिलाड़ियों को पूरी वर्दी जिसमें जूता,मोजा,टीशर्ट, फुटबॉल,नेट, चिड़िया बल्ला लोहे का गोलपोस्ट लाइन झंडी,मैच अंपायर सीटी आदि का निःशुल्क वितरण किया गया ।

इस दौरान शेर सिंह चौधरी ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा बसही में खेल का मैदान उपलब्ध है खिलाड़ियों को खेल सामग्री दी गई है जिसका उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना है ताकि हमारी युवा पीढ़ी स्वस्थ एवं निरोगी रहे ,खेल एवं व्यायाम सभी के स्वास्थ के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा इस गाँव का कोई भी खिलाड़ी बेहतर खेल दिखाते हुए आगे बढ़ता है तो बल के द्वारा उसे खेल सामग्री एवं आर्थिक सहयोग कर आगे बढ़ाया जाएगा।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button