लखीमपुर खीरी: लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने बॉर्डर पर निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने बॉर्डर पर निकाला फ्लैग मार्च


लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने बॉर्डर पर निकाला फ्लैग मार्च
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में लोकसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस ने भी तैयारियां तेजी सेहो रही हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील बॉर्डर इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।

साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें। जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियों की मांग गृह मंत्रालय से की गई थी। चुनाव में पुलिस को सहयोग करने के लिए तीन कंपनियां लखीमपुर पहुंच गई हैं।

सम्पूर्णानगर SHO के साथ जवानों ने किया फ्लैग मार्च, रविवार को SHO निराला तिवारी के नेतृत्व में बॉर्डर और मार्किट व ग्रामीण इलाकों में पुलिस व एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च शुरू किया। सम्पूर्णानगर , बसही, खजुरिया चौकी क्षेत्र से फ्लैग मार्च निकाला गया।





