स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहा रेलवे विभाग
सीतापुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगा इसका उदाहरण, परिसर में फैली गन्दगी से परेशान हैं यात्री

स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहा रेलवे विभाग
– सीतापुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगा इसका उदाहरण, परिसर में फैली गन्दगी से परेशान हैं यात्री

(निर्जेश मिश्र)
सावधान इण्डिया न्यूज, सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ मिशन को यूं तो सभी सरकारी विभाग सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। जनता में भी स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए काफी जागरूकता है। परन्तु रेलवे विभाग प्रधानमंत्री के इस मिशन को पलीता लगाने का काम कर रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण सीतापुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। यहां जगह-जगह गन्दगी के ढेर लगे हुए हैं। स्टेशन से लेकर शौचालयों तक गन्दगी की कोई कमी नहीं। यहां आपको भरपूर गन्दगी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर स्वच्छ भारत मिशन को पीछे खदेड़ने में रेल विभाग अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जबकि रेल विभाग के अपने निजी सफाई कर्मचारी हैं। इसके बाद भी स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने में यह विभाग पूरी तरह से असफल है। जिस कारण यत्रियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।






